Monday, September 14, 2009

हिन्दी दिवस पर हिन्दी

*****हिन्दी दिवस पर हिन्दी*****

हिन्दी दिवस पर हिन्दी को समर्पित कविता "हिन्दी"

हिन्दी

हिन्दी हिन्दी हिन्दी

चलो मनाएं दिवस हिन्दी

जहाँ मातृभाषा है हिन्दी

जहाँ सोते जागते खाते पीते बोलते हैं हिन्दी

जहाँ अपनापन जगाती है हिन्दी

सबको एक बनाती है हिन्दी

अजनबी सी होती हिन्दी

अंग्रेजी संग बौनी लगती हिन्दी

सरकारी उपेक्षा का शिकार हिन्दी

स्कूल किताबों से दूर जाती हिन्दी

अंग्रेजी संग संघर्ष करती हिन्दी

अपना अस्तित्व बचाती हिन्दी


समय साथ बदली हिन्दी

अंग्रेजी संग बोली जाती हिन्दी

तब हिंग्रेजी बन जाती हिन्दी

सबका काम कराती हिन्दी

हिन्दुस्तान की आन है हिन्दी

हिन्दुस्तान की शान है हिन्दी

हिन्दुस्तान को हिन्दुस्तान बनाती हिन्दी

हिन्दुस्तान की पहचान है हिन्दी

- कामोद

5 comments:

डॉ. रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक' said...

हिन्दुस्तान की आन है हिन्दी

हिन्दुस्तान की शान है हिन्दी

हिन्दुस्तान को हिन्दुस्तान बनाती हिन्दी

हिन्दुस्तान की पहचान है हिन्दी

हिन्दी-दिवस की शुभकामनाएँ!

समयचक्र said...

हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामना . हिंदी भाषा के प्रचार प्रसार का संकल्प लें .

धीरेन्द्र सिंह said...

सरकारी कामकाज में भी हिंदी प्रगति कर रही है। हिंदी दीवस की शुभकामनाऍ।

संगीता पुरी said...

आइए हिन्‍दी के अस्तित्‍व को मजबूत करने का हम संकल्‍प लें .. ब्‍लाग जगत में आज हिन्‍दी के प्रति सबो की जागरूकता को देखकर अच्‍छा लग रहा है .. हिन्‍दी दिवस की बधाई और शुभकामनाएं !!

राज भाटिय़ा said...

हिन्दी मेरी रंग रंग मै है, इस लिये एक खास दिवस केसे मनाऊ ?
धन्यवाद