Wednesday, September 16, 2009

हिन्दी की टांग तोड़ते ये अनुवादक

*****हिन्दी की टांग तोड़ते ये अनुवादक *****

अनुवादक का काम होता है मूल लेख का अनुवाद करना. लेकिन अनुवादित बिषय का अर्थ ही बदल जाये तो क्या कहेंगे. ऐसा ही कुछ हुआ मशीन अनुवदित कुछ लेखों में. मशीन अनुवादक अंग्रेजी शब्दों का अनुवाद मात्र करता है जिससे मूल लेख का भावार्थ बदल जाता है. समझ पाना टेड़ी खीर है.

लेख के अंत में लिखा है मशीन अनुवादित शब्दों में

मशीन अनुवाद एक स्वचालित सेवा द्वारा और अनुवाद की सटीकता प्रदान कर रहे हैं नहीं मानव अनुवाद के मानकों करने के लिए कर रहे हैं.  मशीन अनुवाद छोटे या नहीं अंग्रेजी कौशल के साथ लोगों द्वारा उपयोग के लिए प्रदान की जाती हैं.  हम जानते हैं कि लोगों को अंग्रेजी में बल्कि तो मशीन पृष्ठों का अनुवाद अंग्रेजी पृष्ठों का उपयोग प्रवीण की सलाह देते हैं.

इस वेबसाइट के एक लेख से कुछ शब्द

अपने बिजली के मिश्रक, या एक हाथ मिश्रक साथ के कटोरे में, मलाई मक्खन और चीनी मिनट प्रकाश और (2 - 3 फुज्जीदार तक).  जब तक शामिल अंडा और वेनिला निकालने और हरा जोड़ें. शामिल जब तक कद्दू प्यूरी में मारो (इस बल्लेबाज इस बिंदु पर) curdled दिखेगा.  धीरे धीरे, केवल संयुक्त जब तक मिश्रण में आटा मिश्रण जोड़ें. में हिलाओ को काट और सूखे cranberries पेकान toasted.  इस पैन और के बारे में 30 के लिए सेंकना - 35 मिनट या एक दन्तखुदनी सलाखों के केंद्र में प्रवेश कराया तक तैयार में बल्लेबाज फैलाओ बाहर साफ आता है. ओवन और जगह से शांत करने के लिए एक तार रैक पर निकालें. 16 में काट - 2 इंच (5 सेमी) सलाखों.

ऐसी ही एक और वेबसाइट देखने को मिली जिसको यहाँ देखा जा सकता है. ऐसी कितनी ही वेबसाइट है जिनको मशीन अनुवादक की सहायता से वांछित भाषा में देखा और पढ़ा जा सकता है. इस तरह के अनुवाद से जानकारी लेने वाला क्या समझेगा, मेरी समझ से बाहर की बात है.

Monday, September 14, 2009

हिन्दी दिवस पर हिन्दी

*****हिन्दी दिवस पर हिन्दी*****

हिन्दी दिवस पर हिन्दी को समर्पित कविता "हिन्दी"

हिन्दी

हिन्दी हिन्दी हिन्दी

चलो मनाएं दिवस हिन्दी

जहाँ मातृभाषा है हिन्दी

जहाँ सोते जागते खाते पीते बोलते हैं हिन्दी

जहाँ अपनापन जगाती है हिन्दी

सबको एक बनाती है हिन्दी

अजनबी सी होती हिन्दी

अंग्रेजी संग बौनी लगती हिन्दी

सरकारी उपेक्षा का शिकार हिन्दी

स्कूल किताबों से दूर जाती हिन्दी

अंग्रेजी संग संघर्ष करती हिन्दी

अपना अस्तित्व बचाती हिन्दी


समय साथ बदली हिन्दी

अंग्रेजी संग बोली जाती हिन्दी

तब हिंग्रेजी बन जाती हिन्दी

सबका काम कराती हिन्दी

हिन्दुस्तान की आन है हिन्दी

हिन्दुस्तान की शान है हिन्दी

हिन्दुस्तान को हिन्दुस्तान बनाती हिन्दी

हिन्दुस्तान की पहचान है हिन्दी

- कामोद

Friday, September 11, 2009

अम टो मिष्टर हो गया अब तो यूरप जाना मांगटा है

*****अम टो मिष्टर हो गया अब तो यूरप जाना मांगटा है*****

पहाड़ों में अंग्रेजों के आने के साथ ही कुछ सामाजिक परिवर्तन होने लगे। खासकर उन लोगों में जो अंग्रेजों के धरों में नौकरी करते थे। हिमालय क्षेत्र के कुछ परिवारों ईसाई धर्म स्वीकारा और चर्च बने। पियानो, हार्मोनियम, फीडल, बिगुल या मशकबीन (बैगपाईपर) का हिमालय पर आगमन हुआ।

नैनीताल से प्रकाशित पहाड़(1999) के अनुसार लोगों के रहन सहन, खान पान, पहनावे और मकानों में भी इसका असर दिखने लगा। लोगों में 'साहब' बनने की चाह के साथ-साथ अंग्रेजी भाषा का भ्रष्ट उच्चारण होने लगा। 18वीं सदी के प्रसिद्ध नाटककार भवानीदत्त थपल्याल के नाटक "प्रह्लाद" का अंश है जिसमें तत्कालीन समय में अंग्रेजों के पहाड़ी क्षेत्र में आने के बाद के सामाजिक परिवर्तनों को बताने की कोशिश की गई है।

अम टो मिष्टर हो गया अब तो यूरप जाना मांगटा है

अम टो मिष्टर हो गया अब तो यूरप जाना मांगटा है।
डाल भाट साग रोटि ये तो खावै काला लोग।
अंडा मुर्गी और शराब मिष्टर खाना मांगता है॥

माटा पिटा वा चाचा चाची ये टो पुकारै काला लोग।
पा पा मामा अंकिल आंट मिष्टर केना मांटता है॥

भाई बहन क्या बेटा बेटी एसा बोले काला लोग़।
ब्रादर सिष्टर सन्नैड डौटर मिष्टर बोलना मांटता है॥

अंगा चोगा ढीला ढाला ये टो पैने काला लोग।
कोट फाटा हो पीछे से मिष्टर पेन्ना मांटता है॥

टोपी ढोटी कुर्टा गुलबन्ड ये टो पैने काला लोग।
हैट पैंट शर्ट कौलर मिष्टर पेन्ना मांटता है॥

खाटे पीटे पूजा कर्टे चौका दे के काला लोग।
ई टिं ड्रिं किं होटल में मिष्टर टेबुल मांटता है॥

पाखाने में चूटड़ ढोवै जिमी पै हग्ने वाला काला लोग।
हग्गा मूटा टांग उठा कर मिष्टर पोंछना मांटता है॥

ढ़ोलक टबला टुरी सिटार ये टो बजा वै काला लोग।
हार्मोनियम बिगुल फीडल हम्म बजाना मांगटा है॥

Sunday, September 6, 2009

ब्लॉगिंग का धर्म

*****ब्लॉगिंग का धर्म*****
पिछले कुछ दिनों से ब्लॉग जगत में ब्लॉगिंग हिन्दू बनाम मुसलमान बन रही है। ब्लॉगर ताल ठोकर खुद हो साबित करने का प्रयास कर रहा है। हिन्दू मुसलिम विवाद यहाँ साफ दिखाई देता है । क्या यह ब्लॉगिंग और ब्लॉग जगत में धर्म का प्रवेश है।

ब्लॉगिंग का धर्म

ब्लॉगिंग का भी होता है धर्म
धर्म जिसका नहीं कोई मर्म
धर्म हिन्दू है या मुसलमान
इससे हूँ मैं अनजान

ब्लॉगिंग का धर्म कहाँ से आया
जिसने ढ़ूँढ़ा उसने पाया
ढ़ूँढ़ी गई ब्लॉगिंग की जात
फिर मचाया उस पर उत्पात

तेरी लेखनी हिन्दू है
तेरी लेखनी मुसलमान
धर्म आया बीच बन दीवार
किसने दिया तुमको ये अधिकार

बाँट दिया जिसने जग सारा
क्यूँ लेते हो उसका सहारा
बनाओ इसे यूँ आवारा
यही तो है हमारी एकता का सहारा


-कामोद


Saturday, September 5, 2009

अंतहीन इंतजार

*****अंतहीन इंतजार******


वो बूढ़ी निगाहें तलाश रही एक आशियाना,
अपनों से दूर अपनों की तलाश में ।
एक अंतहीन इंतजार में॥



कामोद

Wednesday, September 2, 2009

मौजा ही मौजा: देखा है ऐसा कभी

  ***** मौजा ही मौजा: देखा है ऐसा कभी*****

 

वाशिंग मशीन टोइलेट: कभी देखा है वाशिंग मशीन का ऐसा सदुपयोग.

अण्डरबैड टी.वी.: टी.वी. अब आपके खटिया में. इसे खटिया के नीचे डाला जा सकता है. मौज़ा ही मौज़ा.

सिगरेट मोबाईल: चाइना का बना यह मोबाइल देखने में सिगरेट के पेकिट की तरह लगता है.

चेतावनी सूचक घड़ी: घड़ी जो बताती है कि आपने ज्यादा पी ली है. और पियोगे तो मर जाओगे.

depressing-watch

सबसे महंगा फेशियल: इस फेशियल में 24 कैरेट सोने प्रयोग किया जाता है.

gold-facial

ईको-फ्रेंडली गाड़ी: 4 लोगों के लिए डिजाइन गैस से चलने वाली यह गाड़ी ईको-फ्रेंडली है.

amazing-gas-mileage

स्रोत: गूगल सर्च